मुजफ्फरपुर में दो पक्षों में मारपीट:एक पक्ष के लोगों ने की फायरिंग, 22 वर्षीय युवती को लगी गोली

[ad_1]

मुजफ्फरपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
मौके पर पहुंची पुलिस - Dainik Bhaskar

मौके पर पहुंची पुलिस

मुजफ्फरपुर में शनिवार देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान फायरिंग भी की गई। फायरिंग में एक युवती को गोली लग गई। घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। मामला सरैया थाना अंतर्गत जैतपुर ओपी के खैरा गांव की है। जहा आपसी विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई।

देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई से आक्रोशित लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर हंगामा करने लगे। हंगामे के दौरान की एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दिया। इसमें एक लड़की को गोली लग गई। घायल युवती 22 वर्षीय सपना कुमारी बताई जा रही है। उसके पेट में गोली लगने की बात बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन है। लोगो ने मामले की जानकारी जैतपुर ओपी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। घटना को लेकर जैतपुर ओपी अध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया की खैरा गांव में दो पक्ष के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा था।

दोनों पक्ष की ओर से मारपीट की जा रही थी। इसी बीच गांव का एक युवक झगड़ा देख रहा था। उसे लेने के लिए बहन पहुंची थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। इसमें उसके पेट में गोली लगी है। उसे इलाज के एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। गांव के लोगो से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। घायल युवती का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment