औरंगाबाद में 13 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत:6000 पक्षकारों को जारी किया नोटिस, सैकड़ों चेक बाउंस मामला भी सुलझेगा

[ad_1]

औरंगाबाद41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
औरंगाबाद सिविल कोर्ट की तस्वीर। - Dainik Bhaskar

औरंगाबाद सिविल कोर्ट की तस्वीर।

औरंगाबाद सिविल कोर्ट और दाउदनगर अनुमंडलीय कोर्ट में 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी जोरों-शोरों से की जा रही है। इस बार रिकॉर्ड वादों का निष्पादन किया जाएगा। सिविल कोर्ट के आपराधिक सुलहनीय 1700 वादों में 6000 पक्षकारों को नोटिस जारी किया गया है। पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक वादों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

चेक बाउंस वाद के पक्षकारों को नोटिस

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सैकड़ों चेक बाउंस वाद के पक्षकारों को भी नोटिस जारी किया गया है। कई सुलहनीय मुकदमे के अभियुक्तों के सूचक को समझौता के लिए कोशिश की जा रही है। सुलहनिय मुकदमे के पक्षकारों के सुविधा के लिए पूछताछ केंद्र 10 बजे से औरंगाबाद सिविल कोर्ट में सेवा देगी। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सम्पूर्णानंद तिवारी और सचिव प्रणव शंकर लगातार संबंधित लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। कार्यपालक पदाधिकारी, न्यायिक, बैंक व बीमा पदाधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा मामलों के निपटारा में सहयोग करने की अपील की गई है।

सुलह के आधार पर मामलों का निपटारा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रणव शंकर ने कहा कि सुलह के आधार पर मामलों के निपटारा का राष्ट्रीय लोक अदालत सशक्त माध्यम है। इसमें पक्षकारों को काफी मदद मिलती है। कोई भी अगर अपने वादों का निपटारा सुलह के आधार पर कराना चाहते हैं तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment