Punjab News: भारी बारिश के बाद बाढ़ ने पंजाब में भारी तबाही मचाई हुई है. पंजाब के कई जिलों में लोगों की मुसीबत बढ़ती जा रही है. 14 जिलों के करीब 1058 गांव बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं. ऐसे में हालत को बिगड़ता देख पंजाब शिक्षा विभाग के राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है. पंजाब के स्कूलों को 16 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है. इससे पहले दिल्ली में भी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया था.
Table of Contents
शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशानुसार, बारिश के कारण सुरक्षा की दृष्टि से, पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में छुट्टियां 16 जुलाई 2023 तक बढ़ा दी हैं. 17 जुलाई सोमवार से स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे.
ਮਾਣਯੋਗ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸ. ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਜੀ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਬਾਰਿਸ਼ ਕਾਰਨ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਰਕਾਰੀ/ਏਡਿਡ/ਮਾਨਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਵਿੱਚ 16 ਜੁਲਾਈ 2023 ਤੱਕ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।
17 ਜੁਲਾਈ (ਸੋਮਵਾਰ) ਤੋਂ ਸਕੂਲ ਆਮ ਵਾਂਗ ਖੁੱਲ੍ਹਣਗੇ।…
— Harjot Singh Bains (@harjotbains) July 13, 2023
[/tw]