सीवान में बारातियों से भरी बोलेरो पलटी:आठ घायल में दो की हालत गंभीर, छपरा से यूपी जा रही थी बारात

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Siwan
  • The Condition Of Two Of The Eight Injured Is Critical, The Marriage Procession Was Going From Chhapre To UP

सीवान13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज। - Dainik Bhaskar

अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज।

सीवान में बारात से आ रही बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना बुधवार सुबह 6.30 बजे की है। इस हादसे में बोलेरो में सवार करीब 8 बाराती घायल हो गए। घायलों को सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना मैरवा थाना क्षेत्र के स्याही पूल के पास की है। बताया जा रहा है कि छपरा के एकमा के बैतवालिया गांव के रहने वाले सुशील गिरी के घर से बारात यूपी के रामपुर मिल गई थी। जब बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी बारात से लौट रही थी। इसी दौरान स्याही पुल के पास बोलेरो अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में जा पलटी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी बारातियों को बोलेरो से बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा। वहां सभी घायलों को भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान छपरा के एकमा के बैतवालिया गांव निवासी हेमंत कुमार गिरी, वीरेंद्र गिरी, नीरज गिरी, विवेक गिरी, राजेश गिरी, प्रिंस गिरी, राजकुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है। सभी घायल एक ही गांव के है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment