समस्तीपुर के बंगाली टोला में दो गुटों में तनाव:धार्मिक झंडा हटाने को लेकर चले पत्थर, कई बाइक को किया क्षतिग्रस्त; पुलिस कर रही कैंप

[ad_1]

समस्तीपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

दरभंगा के बाद अब समस्तीपुर में 2 गुटों में पथराव हुआ है। शहर के बंगाली टोले में मंगलवार रात कुछ युवकों ने एक पक्ष का झंडा उखाड़ दिया। जिसके बाद दो गुटों के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने शेखटोली मोहल्ला में घुसकर पत्थरबाजी भी की। गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है। बढ़ते तनाव के बाद इलाके में पुलिस कैंप कर रही है। बुधवार को नगर थाने पर शांति समिति की बैठक की गई है।

बढ़ते तनाव के बाद इलाके में पुलिस कैंप कर रही है।

बढ़ते तनाव के बाद इलाके में पुलिस कैंप कर रही है।

दरअसल, बंगाली टोले में एक पक्ष के लोग मोहर्रम की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने बाइक लेकर कई चक्कर लगाए। जिसके बाद कुछ लोगों ने उन सभी को टोका।

इसी बात को लेकर दोनों में तनातनी हो गई। इसी दौरान एक समुदाय के धार्मिक झंडे को उखाड़ दिया गया। जिससे लोग आक्रोशित हो गए, लेकिन मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया।

वहीं, कुछ देर बाद 15-20 की संख्या में आए बाइक सवार लोगों ने शेखटोला मोहल्ला में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों ओर से पत्थर भी चले।

बवाल के दौरान भीड़ ने 6 से ज्यादा बाइक्स में तोड़फोड़ की।

बवाल के दौरान भीड़ ने 6 से ज्यादा बाइक्स में तोड़फोड़ की।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाला

घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में नगर थाने के अलावा और फोर्स भेजा गया। तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई। रात में घटना के बाद से ही बंगाली टोला में पुलिस की टीम कैंप कर रही है। सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि अभी स्थिति नियंत्रण में है। जगह-जगह पुलिस टीम को लगाया गया है।

वीडियो बनाने के कारण बढ़ा तनाव

बताया गया कि कई दिनों से रात में कुछ युवक बाइक का साइलेंसर खोलकर मोहल्ले में आ रहे थे। जिसका कुछ युवकों ने वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो के कारण बात बढ़ गई। युवक शहर के बहादुरपुर के रहने वाले बताए गए हैं। उक्त वीडियो को डिलीट कराने के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद दोनों गुट के लड़कों के बीच विवाद बढ़ गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment