शेखपुरा में करंट लगने से वृद्ध की मौत:धान के मोरी पटवन के लिए खेत पर गया था किसान, 2 बेटा परिवार संग रहता है बाहर

[ad_1]

शेखपुरा20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
करंट लगने से किसान की मौत। - Dainik Bhaskar

करंट लगने से किसान की मौत।

शेखपुरा के कोरमा थाना क्षेत्र के बटौरा गांव में खेत में काम कर रहे एक 68 साल के वृद्ध किसान अर्जुन महतो की मौत हो गई। खेत में लगी धान के मोरी पटवन करने के दौरान बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। मृतक गांव के स्व बाडो महतो का बेटा बताया जा रहा।

वृद्ध की पत्नी।

वृद्ध की पत्नी।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के दो बेटे में एक गुजरात और दूसरा पटना में सपरिवार रहकर मजदूरी कर रहा है। घर पर वृद्ध दंपति थे। रविवार को वो धान का मोरी पटवन करने अपने बोरिंग पर पहुंचे थे। तभी बोरिंग में लगे बिजली तार के अर्थिंग में हाथ टच हो जाने के कारण अर्थिंग में आए करंट से झुलसकर बुरी तरह घायल हो गया। घटना के दौरान वृद्ध किसान की मौत हो गई।

गांव में घटना के बाद पसरा मातम।

गांव में घटना के बाद पसरा मातम।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कोरमा थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार के नेतृत्व में शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। जबकि घर में अकेली वृद्ध विधवा का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि वृद्ध की मौत फसल का पटवन करने दौरान बोरिंग पर बिजली करंट के चपेट में आने से हो गई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment