मौसम लेगा करवट:आज ओले-आंधी की आशंका, कल से दो दिन बारिश

[ad_1]

भागलपुर21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो।

जिले में शुक्रवार काे ओलाें के साथ आंधी आने के आसार हैं। इसके बाद 18 और 19 मार्च काे हल्की बारिश हाेने की संभावना है। माैसम में आने वाले बदलाव की झलक गुरुवार काे दाेपहर के बाद दिखी। दिन के शुरुआती हिस्से में धूप खिली रहने के बाद दाेपहर में अचानक बादल छा गए और देर तक छाए रहे। माैसम विभाग ने इस स्थिति का पूर्वानुमान किया था। अब शुक्रवार से 19 मार्च तक ओलाें के साथ आंधी तथा हल्की बारिश की संभावना जताई है। इधर, गुरुवार काे अधिकतम तापमान कम रहा।

अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री ताे न्यूनतम तापमान 17.8 दर्ज किया गया। आर्द्रता 85 प्रतिशत रही जबकि उत्तर-पूर्वी हवा औसतन 7.8 किमी प्रतिघंटा की गति से बहती रही। बीएयू के माैसम विभाग ने कहा है कि 17 से 22 मार्च के बीच जिले में उत्तर हवा औसतन 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से बहेगी। बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश की संभावना है। माैसम वैज्ञानिक डाॅ. सुनील कुमार ने किसानाें काे अभी सिंचाई और फसल कटाई नहीं करने की सलाह दी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment