मुंगेर में स्कॉर्पियो- ई-रिक्शा में टक्कर, एक की मौत:तीन लोग घायल, गृह प्रवेश का भोज खाकर ई-रिक्शा से लौट रहा था परिवार

[ad_1]

मुंगेर40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत। - Dainik Bhaskar

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत।

मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर के पास मंगलवार की देर रात स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की आमने सामने टक्कर हो गई। ई-रिक्शा पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जाता है कि सभी लोग मनिहार चौक से गृह प्रवेश का भोज खाकर ही रिक्शा से वापस लौट रहे थे।

मृतक की पहचान भागलपुर के सुल्तानगंज मुंशी पट्टी गांव के रहने वाले 70 वर्षीय मृतक जगरूप मंडल के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि मंगलवार की देर रात घर के 4 सदस्यों को लेकर वह मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिहार चक गांव में अपनी बहन बहनोई के घर गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने गए थे। रात का भोज खाकर सभी लोग एक ई-रिक्शा को किराया पर लेकर वापस लौट रहे थे।

बरियारपुर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा में धक्का मार दिया और वह भाग गया। उन्होंने कहा कि घटना में ई रिक्शा पर सवार जगरूप मंडल की मौत हो गई और घर के दो अन्य सदस्य घायल हैं। ई-रिक्शा चालक भी घायल है।

बरियारपुर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कहा कि देर रात घटना घटित हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना में तीन अन्य लोग घायल भी है। दो लोगों का स्थानीय उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है। वहीं एक व्यक्ति को मुंगेर भेजा गया था। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। धक्का मारने वाले स्कॉर्पियो की पहचान की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

derek ramsay age