प्रेमिका ने फोन रिसिव नहीं किया, प्रेमी ने उठाया आत्मघाती:पहले चूहे मारने की दवा खाई, कोई असर नहीं हुआ तो 3 बार काटा हाथ का नस

[ad_1]

बेगूसराय30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बेगूसराय में एक सनकी प्रेमी ने ब्लेड से अपना नस काट लिया। - Dainik Bhaskar

बेगूसराय में एक सनकी प्रेमी ने ब्लेड से अपना नस काट लिया।

बेगूसराय में एक सनकी प्रेमी ने ब्लेड से अपना नस काट लिया। मोबाइल पर प्रेमिका से बात नहीं होने से वह परेशाम था। सनकी प्रेमी ने अपने शरीर में जगह-जगह ब्लेड से नस काट कर जान देने का प्रयास किया। वहीं घायल प्रेमी को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया का है। घायल युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले अशोक कुमार के पुत्र अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है।ॉ

घायल युवक ने बताया कि वह एक गांव के लड़की से प्यार करता है। युवक द्वारा प्रेमिका को मोबाइल के माध्यम से फोन किया गया। प्रेमिका मोबाइल नहीं उठा रही थी। इसी बात से नाराज होकर सनकी प्रेमी ने ब्लेड से नस काटकर जान देने का प्रयास किया। वहां पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

उसने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से बात करना चाहता था। लेकिन उसके प्रेमिका ने उसका फोन नहीं उठाया। जिससे वह नाराज हो गया और उसने ब्लेड से नस काट जान देने का प्रयास किया। उसने बताया कि वह पिछले 2 वर्षों से लड़की से बेपनाह प्यार करता हैं। उसने अभी बताया कि अगर वह लड़की नहीं मिलेगी तो जान दे देंगे।

घटना के संबंध में बताया कि अभिमन्यु कुमार दसवीं कक्षा का छात्र है। वह एक लड़की को अपना दिल लगा बैठे। और इसी सिलसिले में जब उसकी बातचीत मोबाइल पर अपनी प्रेमिका से नहीं हुई थी। उसने यह कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि अभिमन्यु कुमार पहले पोखरिया में एक किराए के मकान में रहता था। जिसके बाद वह अपने घर बलिया रहने के लिए चला गया। घायल युवक के दोस्तों ने बताया कि वह किसी से प्रेम करता था पर वह प्रेम में असफल हो गया।उसको ने बताया कि अभिमन्यु कुमार कल ही उनके पास आया था और उसने किसी मित्र को या बताया कि उसने चूहे मारने की दवा खा ली है।

जिसके बाद आनन-फानन में उनके दोस्त मौके पर जमा हुए तो पाया की कि अभिमन्यु कुमार गंभीर रूप से घायल है। पर उसके शरीर पर जगह-जगह ब्लड और शीशे से कटे हुए का निशान है। इसके बाद उनके दोस्तों ने इस बात की सूचना परिवार वालों को देते हुए उसे सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। दोस्तों ने बताया कि अभिमन्यु कुमार किसी लड़की से प्रेम करता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment