कैमूर डीएम ने पूजा के बाद की धान रोपनी:खेत में किसानों के बीच कर रहे पूजा, ऑर्गेनिक खेती की तरफ बढ़ने का दिया संदेश

[ad_1]

कैमूर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
किसानों के बीच डीएम सावन कुमार। - Dainik Bhaskar

किसानों के बीच डीएम सावन कुमार।

कैमूर डीएम सावन कुमार का धान की खेतों की पूजा कर धान रोपनी करते हुए वीडियो सामने आया है। डीएम लाल शर्ट और गमछा पहनकर पानी भरे खेत में अधिकारियों के साथ प्रवेश करते देखे जा रहे हैं। विधि से खेत में धान की रोपनी कर रहे हैं।

सावन कुमार खेतों में रोपनी करके किसानों को कम फर्टिलाइजर का उपयोग करने के साथ श्री विधि के तहत पौधों के बीच में नियत दूरी रखने की भी जानकारी दी। उनके द्वारा किसान सम्मान से सम्मानित किसान के खेत में उतरकर चैनपुर के मालिक सराय में रोपनी का कार्य किया गया।

कैमूर डीएम सावन कुमार।

कैमूर डीएम सावन कुमार।

डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि धान रोपनी के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इसी प्रकरण में किसान श्री से सम्मानित चैनपुर के मल्लिक सराय के किसान के खेत में पहुंचे थे। वहां किसानों के बीच जाकर रोपनी कार्यक्रम में भाग लिया। इसके कई मुख्य उद्देश्य हैं।

धान रोपनी करते हुए किसानों के साथ डीएम।

धान रोपनी करते हुए किसानों के साथ डीएम।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से फर्टिलाइजर का उपयोग काफी तेजी से हो रहा है तो कैसे हम लोग ऑर्गेनिक खेती की तरफ बढ़ें।

सावन कुमार ने ऑर्गेनिक खेती की तरफ बढ़ने की बात कही।

सावन कुमार ने ऑर्गेनिक खेती की तरफ बढ़ने की बात कही।

उन्होंने बताया कि जितनी खेती में खाद की आवश्यकता है, उतना ही प्रयोग करें और अंधाधुंध खाद्य प्रयोग के प्रयोग को रोकें। इसी का संदेश देने के लिए किसानों के बीच पहुंचा हूं। कम से कम फर्टिलाइजर का प्रयोग करें जो हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए अच्छा रहेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

new member register free 100 no deposit bonus philippines