'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

[ad_1]

amit shah- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
अमित शाह ने अपने घर पर तिरंगा फहराया

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को राजधानी स्थित अपने आधिकारिक आवास पर तिरंगा फहराया। शाह ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने आवास पर मैंने आज तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय आसमान में लाखों तिरंगे भारत को फिर से महानता का प्रतीक बनाने के लिए राष्ट्र की सामूहिक इच्छा शक्ति को दर्शाते हैं।’’

PM मोदी ने किया था डीपी में तिरंगे की तस्वीर लगाने का आग्रह


सरकार आजादी का अमृत महोत्‍सव के तत्‍वावधान में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चला रही है। इसका उद्देश्‍य सहभागी हिस्‍सेदारी की भावना और अधिक जन भागीदारी के साथ आजादी का अमृत महोत्‍सव मनाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में तिरंगे की तस्वीर लगाने का आग्रह किया था। उन्होंने खुद भी अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डीपी’ में भी राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर लगाई है।

13-15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान

इसका अनुसरण करते हुए कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने अपनी डीपी में तिरंगे की तस्वीर लगाई है। कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने अपने आवास पर भी तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा’ अभियानमें हिस्सा लेने का आह्वान किया था।

यह भी पढ़ें-

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें दिल्ली सेक्‍शन



[ad_2]

Source link

Leave a Comment