सोमवार की रात से मानसून सक्रिय होने की संभावना:सुपौल में बारिश से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक होगी गिरावट

सुपौलएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
7edff04e f8b5 4d93 b7ea 92cd4148021d 1687660526447 सोमवार की रात से मानसून सक्रिय होने की संभावना:सुपौल में बारिश से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक होगी गिरावट

सुपौल जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। धान का बिचड़ा गिराने और रोपनी करने के लिये किसानों को बारिश का अब और इंतजार नहीं करना होगा। जिले में सोमवार की रात से मानसून के सक्रिय होने के संभावना है। लगातार अगले 5 दिनों तक बारिश का अनुमान है। मंगलवार के बाद से तापमान में गिरावट के आसार हैं। सोमवार की रात से शुरू होने वाली बारिश से जिले में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। जबकि न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी।

सुपौल में रविवार सुबह छाए रहे बादल।

सुपौल में रविवार सुबह छाए रहे बादल।

86 हजार हेक्टेयर में धान की रोपनी

जिले के 86 हजार हेक्टेयर में धान की रोपनी का काम शुरू होगा। इसको लेकर सदर प्रखंड के किसान राम बल्लभ यादव, राम भरोसे यादव, छतहरु यादव, रामदेव मण्डल पवन मण्डल सहित अन्य ने कहा की बारिश के इंतजार में धान की रोपनी में देरी हो रही है। अगर अब भी मानसून सक्रिय नहीं हुआ तो धान का पैदावार काफी कम हो जाएगा।

क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र अगुवानपुर के किसी मौसम वैज्ञानिक अशोक पंडित ने बताया कि इस बार मानसून काफी लेट चल रहा है। बारिश के अब तक के तमाम पूर्वानुमान गलत साबित हुए हैं। लेकिन सोमवार की रात से मानसून के सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। साथ ही दक्षिण पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से व्रजपात की भी प्रबल संभावना रहती है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Mahender Kumar
Author: Mahender Kumar

Journalist

Leave a Comment