विवाद के बाद छोड़कर चली गई थी पत्नी, मानसिक तनाव बनी वजह | Wife had left after dispute, mental stress became the reason

[ad_1]

पटनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
डॉ. अफजाल की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

डॉ. अफजाल की फाइल फोटो।

पटना में एक डेंटिस्ट ने सुसाइड कर लिया है। उसकी लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। मामला राजधानी के पीरबहोर थाना इलाके का है। सुसाइड करने वाले डेंटिस्ट का नाम अफजाल अली है। पटना काॅलेज के सामने ये अपनी क्लीनिक चला रहे थे। अपनी जिंदगी को खत्म करने का खौफनाक कदम इन्होंने बुधवार की रात उठाया।

डेंटिस्ट का घर सब्जीबाग के दर्जी टाेला इलाके में है। तीन फ्लोर वाले घर में एक स्टाेर रूम है और इसी में फांसी का फंदा बनाकर 32 साल के डॉक्टर अफजाल अली झूल गए। अपनी जिंदगी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। इन्हें खोजते हुए परिवार के दूसरे सदस्य जब स्टोर रूम पहुंचे तब खौफनाक मंजर को देख उनके होश उड़ गए।

परिवार के सदस्य ने ही पीरबहोर थाना को कॉल कर जानकारी दी। तब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया। थानेदार सबीह उल हक ने बताया कि इस मामले में UD केस दर्ज किया गया है। थानेदार के अनुसार इस सुसाइड के पीछे की वजह पत्नी से हुआ विवाद है।

पुलिस के अनुसार उनकी एक शादी पहले हुई थी। पर वह उन्हें छाेड़कर चली गई। एक-डेढ़ महीने पहले ही डाॅ. अफजाल ने दूसरी शादी की थी। जाे लव मैरेज हुई थी। शादी के बाद दाेनाें के बीच विवाद गहराने लगा। इसी कारण दूसरी पत्नी भी उन्हें छाेड़कर चली गई। इस कारण वो मानसिक तनाव में रह रहे थे। घर में परिवार के लाेगों के मौजूद होने के बावजूद वो रात में स्टाेर रूम गए। इसके बाद फांसी लगा सुसाइड कर लिया।

डॉ. अफजाल तीन भाइयों में सबसे छाेटे थे। सबसे बड़े भाई दिल्ली में रहते हैं। जबकि, दूसरे नंबर पर आफताब अहमद हैं और ये भी डॉक्टर हैं। इनकी पोस्टिंग जहानाबाद के सदर हॉस्पिटल में है। इस घटना के सामने आने के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर हाल बेहाल है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment