ये पेरियार की ज़मीन है। यहाँ ऐसे ही होता है। तमिलनाडु भारत के सबसे विकसित राज्यों में है।

तमिलनाडु में एक सड़क परियोजना के उद्घाटन में सरकारी अधिकारी ने गलती से सिर्फ ब्राह्मण पुजारी को बुलाया। तमिलनाडु में सिर्फ एक धर्म के पुजारी से सरकारी योजनाओं में पूजा नहीं कराई जाती। आम तौर पर पूजा होती ही नहीं है।

सांसद डॉक्टर सेंथिलकुमार ने पुजारी को वहाँ से जाने को कहा। उन्होंने सरकारी अधिकारी को आदेश दिया गया कि सभी प्रमुख धर्मों के प्रतिनिधियों को बुलाइए। नास्तिक प्रतिनिधि भी बुलाइए। सिर्फ ब्राह्मण पुजारी से नहीं चलेगा।

पुजारी को वहाँ पूजा से उठकर जाना पड़ा। तब उद्घाटन समारोह हुआ।

ये पेरियार की ज़मीन है। यहाँ ऐसे ही होता है। तमिलनाडु भारत के सबसे विकसित राज्यों में है।

Leave a Comment