भागलपुर में फोरलेन के काम में तेजी:मुंगेर से मिर्जाचौकी फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू, डीएम ने कहा- जून तक पूरा होने की संभावना

भागलपुर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फोरलेन सड़क का काम जारी - Dainik Bhaskar

फोरलेन सड़क का काम जारी

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भागलपुर में 5 हजार करोड़ की लागत से बन रहे मुंगेर भागलपुर मिर्जाचौकी फोरलेन का निर्माण कर दिया जाएगा। यह कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। 124 किलोमीटर के इस फोरलेन में करीब 26 किलोमीटर हिस्सा मुंगेर जिले में है। इसके साथ ही 98 किलोमीटर का ऐरिया भागलपुर में है।

मुंगेर से मिर्जाचौकी तो दो कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा चार पैकेज में निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि सड़क का निर्माण 2024 में पूरा करने का लक्ष्य है। ताकि चुनाव पूर्व इसका उद्घाटन किया जाए। इसके निर्माण से भागलपुर से मुंगेर पटना और दूसरी ओर मिर्जाचौकी झारखंड गोड्डा की दूरी नजदीक हो जाएगी।

जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने कहा की फोरलेन का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। भागलपुर में 89 मौजा के जमीन पर लगभग 100 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। मिट्टी भराई का काम ,पूल पुलिया कलवर्ट का काम चल रहा है। एनएच 80 का भी निर्माण कार्य शुरू है जल्द ही भागलपुर से कहलगांव तक दो लेन की शुरुआत होगी। डेढ़ साल में प्रोजेक्ट कम्प्लीट होने की संभावना है।


Source link

Mahender Kumar
Author: Mahender Kumar

Journalist

Leave a Comment