बक्सर में पुलिस ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी:दोनों भागकर चले गए थे जमशेदपुर, गुमशुदगी की शिकायत के बाद दोनों को थाने बुलाया

बक्सर34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
035fafe6 ae71 472c aad1 f0a56e993122 1684166529235 बक्सर में पुलिस ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी:दोनों भागकर चले गए थे जमशेदपुर, गुमशुदगी की शिकायत के बाद दोनों को थाने बुलाया

बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना की पुलिस ने प्रेमियों की शादी करा दी। परिजन दीवार बनने लगे तो दोनों भाग कर जमशेदपुर चले गए थे। जब मामला थाना तक पहुंचा तो थानेदार ने दोनों को बुलाया और ब्रम्होश्वर नाथ मंदिर में धूमधाम से शादी कराई। युवती विधवा है दो साल का बच्चा भी है। वहीं, थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने दोनों के परिजनों को भी राजी कर खुशी-खुशी विदाई कराई। प्रेमियों ने बाबा ब्रम्होश्वर नाथ मंदिर में थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी के समक्ष सात फेरे लिए। शादी के दौरान विधवा महिला के ससुराल से उसकी सास, माता-पिता और लड़के के चाचा सहित पंचायत के मुखिया उपस्थित थे। मामला थाना क्षेत्र के रक्षा नगर का है।

परिवार को शादी के लिए मनाया

विधवा महिला मुस्कान के पति की मृत्यु होने के बाद उसकी पहचान गांव के देव कुमार साह के पुत्र सूरज कुमार साह से हुई। फोन पर बातचीत बढ़ती गई और दोनों में लगाव बढ़ता गया। यह सिलसिला चार माह से चल रहा था। विधवा मुस्कान को अपने बच्चे के लिए पिता का सहारा भी चाहिए था। दोनों ने भागने का निर्णय लिया। चार दिन पूर्व दोनों भागकर जमशेदपुर चले गए। दूसरी तरफ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच की तो मामला कुछ और निकला। पुलिस ने फोन पर दोनों से सम्पर्क किया तो प्रेमी जोड़े ने सारी बात बदा दी। जिसके बाद प्रेमी जोड़े थाना पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने परिवार के लोगों को थाने में बुलाया और उन्हें समझा-बुझाकर विवाह के लिए तैयार किया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Mahender Kumar
Author: Mahender Kumar

Journalist

Leave a Comment