पटना में मजदूर यूनियन ने सरकार को घेरा:7 सूत्री मांगों को लेकर आक्रोश मार्च निकालने का किया ऐलान, गर्दनीबाग बाग धरना स्थल पर करेंगे प्रदर्शन

पटना13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
screenshot20230806120747video player 1691303970 पटना में मजदूर यूनियन ने सरकार को घेरा:7 सूत्री मांगों को लेकर आक्रोश मार्च निकालने का किया ऐलान, गर्दनीबाग बाग धरना स्थल पर करेंगे प्रदर्शन

पटना में बिल्डिंग मजदूर यूनियन द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। जहां मजदूरों की सात सूत्री मांग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला गया।

वहीं बिहार बिल्डिंग मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद यादव कहा कि देश के विकास में मजदूरों का बड़ा सहयोग रहा है। चाहे वह विधानसभा बनाने का काम हो, सड़क बनाना हो, पुल बनाना हो या पुलिया बनाना हो। सभी कार्य मजदूरों द्वारा ही किया जाता है। लेकिन मजदूरों को सरकार की ओर से कोई सहायता नहीं मिल रही है। जिससे मजदूरों में आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि बेघर मजदूरों को आवास, मजदूर थाना, मजदूर न्यायालय का निर्माण होने चाहिए। ताकि किसी तरह की समस्या होने पर समाधान हो सके। उनके बच्चों की पढ़ाई और वृद्धों को पेंशन मिलने की व्यवस्था की जाए।

वहीं, इस दौरान उन्होंने सात सूत्री मांगों के लिए आठ अगस्त को गर्दनीबाग धरना स्थल से आक्रोश मार्च निकालने का ऐलान किया है।


Source link

Mahender Kumar
Author: Mahender Kumar

Journalist

Leave a Comment