जमुई में सीएसपी संचालक से मारपीट और लूटपाट:नकद, लेपटॉप और तीन मोबाइल लूटे, पुलिस बोली- पैसे का मामला संदिग्ध; 2 घायल

जमुई36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घायल सीएसपी संचालक। - Dainik Bhaskar

घायल सीएसपी संचालक।

जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चकाई देवघर मुख्य मार्ग के धमनिया मोड़ के पास शुक्रवार की रात तीन लोगों ने सीएसपी संचालक से मारपीट की। लैपटॉप और तीन मोबाइल लूट लिए। घटना में सीएसपी संचालक और स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल संचालक की पहचान धीरज कुमार और स्टाफ की शशि लाल कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मामले की जानकारी चंद्रमंडी थाना की पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही देर रात झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, चंद्रमंडी थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंची। घटना की छानबीन में जुट गई। पुलिस पैसे की लूट को गलत बता रही है। वहीं पीड़ित की मानें तो अपराधियों ने नकदी भी लूटे हैं, लेकिन कितने लूटे ये नहीं बता पा रहे।

घायल स्टाफ धीरज कुमार।

घायल स्टाफ धीरज कुमार।

सीएसपी संचालक धीरज कुमार का माधोपुर बाजार में मोबाइल का दुकान और घर पर सीएसपी चलता है। रात करीब 9 बजे वह अपनी बाइक से दुकान बंद कर घर आ रहा था। तभी घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर धमनिया मोड़ जंगली इलाके के पास तीन अपराधियों ने डंडे से पीट कर नकदी, लैपटॉप और तीन मोबाइल लूट लिए।

पीड़ित शशि लाल ने बताया कि तीन चार की संख्या में अपराधी थे। लैपटॉप और मोबाइल लूट लिया, पैसे की जानकारी मुझे नहीं है। वह धीरज जानता है। वहीं गंभीर रूप से घायल धीरज अभी कुछ भी बताने में असमर्थ है।

चंद्रमंडी थाना अध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि तीन लोगों ने पीड़ित से लैपटॉप और तीन मोबाइल छीने हैं। वहीं पैसे की लूट के बारे में उन्होंने कहा कि मामला संदिग्ध है। पुलिस छानबीन कर रही है।


Source link

Mahender Kumar
Author: Mahender Kumar

Journalist

Leave a Comment