गया में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत:बेटे के साथ मलमास मेला घूमने गई थी, लौटने के दौरान बाइक से गिरी

गया39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गया में बुधवार को सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो गई।  - Dainik Bhaskar

गया में बुधवार को सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। 

गया में बुधवार को सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। उक्त महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से महिला की स्थिति चिंताजनक देखकर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया गया था। इसी दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के करियादपुर निवासी कंचन देवी के रूप में हुई है।

फतेहपुर की थी मृतिका

मृतिका के बेटे पंकज कुमार ने बताया कि वह अपनी मां और पत्नी के साथ बाइक से राजगीर मलमास मेला घूम कर लौट रही थी। इसी क्रम में फतेहपुर मुख्य मार्ग बरहोरिया गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसमें मेरी उसकी मां कंचन देवी के सिर में काफी चोटें आई और वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस दौरान उनकी पत्नी को भी हल्की चोटें आई हैं।

बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से मां को आनन-फानन में इलाज़ के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया था। वहां चिकित्सकों ने स्थिति चिंताजनक देखते मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जिसके बाद ऑटो से उन्हें गया ले जा रहा था कि बंधुआ के समीर रास्ते में मौत हो गई।

क्या कहती है पुलिस

इस संबंध में फतेहपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सड़क हादसे में फतेहपुर की करियादपुर की रहने वाली 55 वर्षीय कंचन देवी की मौत हुई है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है।


Source link

Mahender Kumar
Author: Mahender Kumar

Journalist

Leave a Comment