गया में दो पक्षों के बीच चली 20 राउंड गोलियां:जमीनी विवाद में होली की देर शाम गोलीबारी; 2 लोगों को लगी गोली, स्थिति गंभीर

[ad_1]

गया7 घंटे पहले

गया जिले के बेलागंज प्रखंड के रामबिगहा में दो पक्षों के बीच गोलियां चली दोनों पक्षों के बीच करीब 20 राउंड से अधिक गोलियां चलने की बात बताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्ष एक ही खानदान के हैं आपस में गोतिया भाई हैं इस गोलीबारी में 4 लोग जख़्मी बताए जा रहे हैं। चारों लोगों को बेलागंज सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 लोगों को गोली लगी है। गोलीबारी के साथ साथ तलवारबाजी भी हुई थी, तलवारबाजी व पत्थरबाजी से 2 लोग जख़्मी हुए हैं। घटनास्थल का मौका मुआयना करने के लिए बेलागंज पुलिस राम बिगहा में पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया है। गोलीबारी करने वाले दोनों पक्षों के परिवार घर छोड़कर फरार हो गए हैं। वहीं पुलिस गांव वालों से पूछताछ कर रही है घटना का कारण गांव वाले फिलहाल नहीं बता रहे हैं वह चुप्पी साधे हुए हैं बेलागंज थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घटना के कारण की जानकारी ली जा रही है। 2 को गया रेफर किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि विवाद का कारण पैसों का लेन देन रहा है। घटना के सम्बन्ध में ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र यादव और अनील यादव के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। स्थानीय स्तर पर दोनों के बीच पंचायत भी हुई थी। बुधवार की दोपहर बाद फिर दोनों पक्षो के बीच कहा सुनी होने लगी। जो बढ़कर देर शाम रोड़ेबाजी एवं गोलीबारी में तब्दील हो गयी। इस दौरान कई लोगों के जख़्मी होने की सूचना है। वहीं गोली से जख़्मी चन्दन यादव उम्र 30 वर्ष को बेलागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों में हुये झड़प की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित कर रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मृतुन्जय कुमार ने बताया कि जख़्मी चन्दन कुमार को बाह में गोली लगी है। जो खतरे से बाहर है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment