कांग्रेस के पूर्व मंत्री का दावा, 2024 में हम फहराएंगे:गया में अवधेश सिंह बोले- RRS और बीजेपी के गले की हड्डी बने राहुल गांधी

गया40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस के पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह का बीजेपी पर वार। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस के पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह का बीजेपी पर वार।

गया में कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वजीरगंज के पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह ने गुजरात के हाईकोर्ट में राहुल गांधी की याचिक खारिज होने पर भाजपा पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि आज के दिन राहुल गांधी आरएसएस और बीजेपी के गले की हड्डी बने हुए हैं।

बीजेपी पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री का वार

पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि राहुल गांधी ने भारत जोड़े यात्रा के जरिए नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलकर आए हैं। देश के इतिहास में 3700 किमी पैदल यात्रा करने वाले राहुल गांधी के अलावा कोई ऐसा नेता नहीं है। उन्होंने ये इतिहास रचा है। अवधेश कुमार सिंह ने आगे कहा कि राहुल गांधी के शरीर में नेहरु गांधी परिवार का खून है।

राहुल गांधी की तुलना महात्मा गांधी से

कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने कहा कि अपने आंदोलन के दौरान बिहार में महात्मा गांधी से अनेकों बार अंग्रेज कोर्ट ने कहा कि आप माफी मांगों, हम रिहा कर देंगे। इसके बावजूद उन्होंने जेल जाना कबूल किया, लेकिन माफी नहीं मांगी। इसी प्रकार हमारे नेता स्वर्गीय इंदिरा गांधी और स्व. राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे, तब उन्हें आतंकवाद से समझौता के लिए बोला गया। चाहे वह पंजाब का आतंकवादी हो या साउथ का आतंकवादी, उन्होंने इसके खिलाफ समझौता नहीं किया।

2024 में लाल किला पर कांग्रेस फहराएगी तिरंगा

दोनों के शरीर में कांग्रेस का खून था। इसी प्रकार राहुल गांधी से कोर्ट ने कहा आप माफी मांगों, आपको बरी कर दिया जाएगा, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। उन्होंने कहा देश में जो नफरत बीजेपी और आरएसएस द्वारा बोया गया है, मैं उसके खिलाफ आवाज उठा रहा हूं। सत्य कभी मरता नहीं, सत्य को मारने की कोशिश जो आरएसएस और बीजेपी के लोग कर रहे हैं इसका इतिहास 2024 के लोकसभा चुनाव में नजर आएगा। पूर्व विधायक अवधेश कुमार ने कहा कि निश्चित तौर पर 2024 में लाल किला पर कांग्रेस के प्रधानमंत्री तिरंगा फराएंगे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Mahender Kumar
Author: Mahender Kumar

Journalist

Leave a Comment