औरंगाबाद में फूड प्वाइजनिंग से 50 लोग बीमार:शादी समारोह में खाना खाने गए थे सभी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है इलाज

[ad_1]

औरंगाबाद38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है सभी का इलाज - Dainik Bhaskar

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है सभी का इलाज

शादी समारोह में खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के मंझौली गांव की है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के केवला गांव निवासी अवधेश पासवान के पुत्र शिवनाथ कुमार की बारात रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना के मंझौली निवासी कपिल पासवान के घर गई थी। करीब 02:00 बजे रात में खाना खाने के बाद अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।

चार लोगों की हालत नाजुक

सभी को उल्टी और चक्कर होने लगी, जिसके बाद आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सोमवार की सुबह 8:00 बजे तक 50 से अधिक लोगों को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल लाया गया, जिसमें चार लोगों की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बताते चलें कि रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लड़के के चाचा सुरेश पासवान और लड़की की मां कामनी देवी, पिता कपिल पासवान का भी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment