अगस्त के दूसरे सप्ताह में LNMU आएगी नैक की टीम:A ग्रेड पाने की तैयारी में जुटा विश्विद्यालय प्रशासन, 75% आने पर बढ़ेगा ग्रेड

दरभंगा18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
A ग्रेड की तैयारी में जुटा विश्विद्यालय प्रशासन, 75 प्रतिसत आने पर मिलेगा A ग्रेड - Dainik Bhaskar

A ग्रेड की तैयारी में जुटा विश्विद्यालय प्रशासन, 75 प्रतिसत आने पर मिलेगा A ग्रेड

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में नैक टीम का आगमन की सूचना अब किसी भी समय आ सकती है। अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में नैक टीम के विश्वविद्यालय आने की संभावना है। इसलिए विश्वविद्यालय के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मी अंतिम तैयारी को पूरा करने में जुटे हुई है।

कुलपति प्रो एसपी सिंह के नेतृत्व में मिथिला विश्वविद्यालय के अनुभवी शिक्षकों एवं कर्मियों की टीम पूरी तन्मयता से काम कर रही है। प्रत्येक दिन कुलपति स्वयं प्रगति की समीक्षा कर रहे है। सब कुछ ठीक रहा तो इस बार नैक टीम का आगमन मिथिला विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है।

विश्वविद्यालय में मौजूद छात्र।

विश्वविद्यालय में मौजूद छात्र।

आपको ज्ञात हो की विश्वविद्यालय को वर्तमान में बी ग्रेड प्राप्त है। इस बार विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि वह ए ग्रेड प्राप्त कर लेगा। इसके लिए एक-एक पहलुओं पर पूरी पैनी नजर से तैयारी की जा रही है। नैक टीम के सदस्य लगातार तीन दिनों तक विश्वविद्यालय के सभी पहलुओ को गौर से देखेंगे टीम के सदस्यों के मार्किंग विश्वविद्यालय के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।

विश्वविद्यालय के मूल्यांकन के बाद नैक टीम अपने कोटा के 33 प्रतिशत में से कितना प्रतिशत विश्वविद्यालय को देती है यह आहम होगा। जानकारी हो की नैक मूल्यांकन के लिए विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए डेटाबेस के आधार पर 67 प्रतिशत मे कितना प्रतिशत विश्वविद्यालय प्राप्त करता है यह भी काफी मायने रखता है।

विश्वविद्यालय को ए ग्रेड प्राप्त करने के लिए 100 में 75 यानी डिस्टिंक्शन चाहिए। जिसमें 67 प्रतिशत विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए डेटाबेस और 33 प्रतिशत नैक टीम द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर दिया जाता है।

अगर डेटाबेस और नैक टीम द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर 75 प्रतिशत प्राप्त करने में विश्वविद्यालय सफल हो जाता है तो उसे ए ग्रेड प्राप्त हो जाएगा। ए ग्रेड प्राप्त होने के बाद मिथिला विश्वविद्यालय का कायाकल्प हो जाएगा। यूजीसी से जहां अनुदान की राशि अधिक मिलेगी वही विश्वविद्यालय की मर्यादा भी बढ़ेगी। पिछले कुछ वर्षों में मिथिला विश्वविद्यालय ने अनेकों उपलब्धियां हासिल किया है।

इसके कारण इसे बिहार में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का भी खिताब मिल चुका है। कुलपति प्रोफेसर एस पी सिंह के द्वारा ऑडियो वीडियो लाइव की स्थापना एक ऐतिहासिक कदम है। देश के गिने-चुने विश्वविद्यालय में यह सुविधा उपलब्ध है। कुलपति ने मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को अपडेट कर दिया है। समय पर परीक्षा लेने से लेकर रिजल्ट प्रकाशित करने तक में अब किसी तरह की समस्या नहीं आ रही है। कोरोना काल में विश्वविद्यालय के द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था करना एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।


Source link

Mahender Kumar
Author: Mahender Kumar

Journalist

Leave a Comment