[ad_1]
MS Dhoni Viral Video: आईपीएल 2023 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता. इस टीम ने फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार ट्रॉफी अपने नाम की. वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी नजर आ रहे हैं. दरअसल, इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महेन्द्र सिंह धोनी अपने चोटिल घुटने पर पट्टी बांदे हैं. हालांकि, इसके बावजूद कैप्टन कूल गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलने उतरे.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर महेन्द्र सिंह धोनी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर महेन्द्र सिंह धोनी के समर्पण की तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महेन्द्र सिंह धोनी अपने जख्मी घुटने पर पट्टी बांधते नजर आ रहे हैं.
MS Dhoni came to bat even with this injured knee
His commitment towards the game
pic.twitter.com/9AL8BQGvf5
— ♚ (@balltamperrer) May 31, 2023
महेन्द्र सिंह धोनी जल्द मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल जाएंगे
वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि महेन्द्र सिंह धोनी जल्द मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल जाएंगे. कोकिलाबेन हॉस्पिटल में महेन्द्र सिंह धोनी को कई टेस्ट से गुजरना होगा. कैप्टन कूल इस सप्ताह मुंबई जा सकते हैं. जिसके बाद उन्हें कई टेस्ट से गुजरना पड़ सकता है. गौरतलब है कि महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब कप्तानों में गिने जाते हैं. इसके अलावा महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के साथ-साथ साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीत चुकी है. महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है.
ये भी पढ़ें-
[ad_2]
Source link