भाभी के साथ 3 साल से था अवैध संबंध:गोपालगंज में पत्नी पर चाकू से किया हमला, सास-भसुर ने जलाने की कोशिश की थी

[ad_1]

गोपालगंज3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घायल अवस्था में महिला। - Dainik Bhaskar

घायल अवस्था में महिला।

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में एक पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में बेहोशी के हालत में छोड़कर फरार हो गया। पत्नी का आरोप है कि युवक का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध चल रहा है। घटना कालो पट्टी गांव स्थित पुलिया के पास का है।

घटना के बाद महिला बेहोश हालात में थी। महिला को जब होश आई तो उसने अपने परिजनों को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। जख्मी महिला की पहचान सतेंद्र बैठा की पत्नी निभा देवी के रूप में की गई।

2020 से चल रहा था अवैध संबंध

दरअसल, घटना के बारे में पीड़ित महिला निभा देवी ने बताया कि उसकी शादी 21 मई 2017 को सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के इमलौली गांव निवासी स्व बुधई बैठा के बेटा सतेंद्र बैठा से हुई थी। शादी के 7 साल तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। इस बीच दोनों से दो बच्चे हुए, जो अभी 5 साल और 3 साल के हुए हैं। साल 2020 से अपने भाभी से अवैध संबंध कायम कर लिया। जब इस बात की जानकारी उसकी पत्नी निभा को हुई तो इसका उसने विरोध किया, लेकिन पति ने पिटाई और प्रताड़ना शुरू कर दिया।

पति ने मारपीट कर घर से भगा दिया

आरोप है की इस बीच कई बार उसने भाभी के साथ अवैध संबंध बनाते देखा था। इसका विरोध उस वक्त भी किया लेकिन उस वक्त भी मारपीट कर दहेज की मांग करने लगे। दहेज में एक लाख रुपया सोने की चेन की डिमांड की। जिसे दे पाने में मायके वाले असमर्थ थे। इसके बाद पति ने मारपीट कर घर से भगा दिया।

साउथ अफ्रीका चला गया

पीड़िता ने बताया कि मैं अपने मायके चली आई और मैरवा थाना में 18 अगस्त 2021 को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पति गिरफ्तार हुआ और जेल गया। इस दौरान उसने माफी मांग ली की अब से कोई गलती नहीं करूंगा। इसपर पत्नी ने उसे जेल से बाहर निकाल लिया। जेल से छूटने के बाद पति घर में अलग रखने लगा। इसके बाद मायके से विदेश जाने के पैसा मंगवाए और विदेश साउथ अफ्रीका चला गया।

पति के विदेश जाने के बाद यहां सास, भसुर और भाभी ने महिला के शरीर में आग लगाकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह महिला ने बचकर अपने मायके फोन किया।

घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ कर महिला को बचाया। इसके बाद वह अपने मायके में ही रहती थी। तभी बुधवार की शाम जब वह घास लाने पुलिया के पास गई थी। इसी बीच उसका पति वहां पहुंचा और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

slot games with bonuses