[ad_1]
बिहार30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार बिहार,
हम आपके लिए लाए हैं बिहार की वो बड़ी खबरें, जो रखेंगी आपको हर घंटे अपडेट। यहां आपको राज्य की सभी जरूरी सूचनाएं मिलती रहेंगी… फिर चाहे वो पॉलिटिक्स हो, कैरियर हो, घटना हो या दुर्घटना…या फिर आपके लिए कोई सरकारी स्कीम…। हर पल रखेंगे अपडेट। आप बने रहिए दैनिक भास्कर ऐप के साथ।
भोजपुर में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बाप को पीटा
भोजपुर में मंगलवार रात संपत्ति विवाद को लेकर सनकी बेटे ने मां-बाप की जमकर पिटाई कर दी। वहीं, बीच बचाव करने आए बड़े भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया। छोटे भाई ने दाब (धारदार हथियार) से भाई के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि माता–पिता मामूली रूप से जख्मी है। मामला जिले के संदेश थाना क्षेत्र के जमुआवं गांव का है। मारपीट के बाद सभी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में संदेश थाना क्षेत्र के जमुआवं गांव निवासी 60 वर्षीय जज यादव, उनकी 55 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी और 30 वर्षीय बेटा विनोद यादव शामिल है।

भोजपुर में मंगलवार रात संपत्ति विवाद को लेकर सनकी बेटे ने मां-बाप की जमकर पिटाई कर दी।
जहानाबाद में सड़क हादसा, एक की मौत
जहानाबाद के इस्लामपुर सड़क के सिहटी मोड़ समीप दो टेंपो में आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, जिले के मनियावा गांव निवासी राहुल कुमार (19 वर्ष) टेंपो पर सवार होकर अपने मामा के यहां जन्मदिन में शामिल होने रतनी फदिरपुर जा रहा था। लेकिन जैसे ही टेंपो सिहटी मोड़ के पास पहुंचा। तभी जहानाबाद की तरफ से आ रही मालवाहक टेंपो से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दोनों तरफ से कुल 5 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बाद में डॉक्टर द्वारा राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक को पीएमसीएच रेफर कर दिया है, अन्य का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा।

जहानाबाद के इस्लामपुर सड़क के सिहटी मोड़ समीप दो टेंपो में आमने सामने टक्कर हो गई।
वैशाली में पैक्स गोदाम में लगी आग
वैशाली में शार्ट सर्किट के कारण खाली पड़े पैक्स गोदाम में मंगलवार रात आग लग गई। घटना जिले के पटेढ़ी बेलसर ओपी क्षेत्र के चकगुलामउद्दीन गांव में घटी। मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले पैक्स गोदाम से सटे जितेन्द्र सिंह के मकान में आग लगी। जिसके बाद धीरे-धीरे कई घर चपेट में आ गए। इस दौरान बंद पड़े एक पैक्स गोदाम में भी आग लग गई। आग लगने से लाखों की संपत्ती जलकर राख हो गई। हालांकि गोदाम खाली था। स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने की सुचना पटेढ़ी बेलसर ओपी और अंचलाधिकारी को दी गई। जिसके बाद मौके से दो फायर बिग्रेड की गाड़ी भेजी गई। जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वैशाली में शार्ट सर्किट के कारण खाली पड़े पैक्स गोदाम में मंगलवार रात आग लग गई।
बिहार के 20 जिलों में हीट वेव का अलर्ट
बिहार में आज यानी बुधवार को भी लू जैसी परिस्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 20 जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं 4 जिलों में सीवियर हीट वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को 43 साल बाद अप्रैल महीने में 44 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश का सबसे गर्म शहर शेखपुरा रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव समुद्र तल से औसत 6 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। इस कारण राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। पूरे राज्य में हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे, झोंके के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।

बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 600
बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। सोमवार को सूबे में कोरोना के 87 मरीज मिले थे। वहीं, मंगलवार को 135 नए संक्रमित मिले। ऐसे में राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 608 हो गई है। इसमें 307 पटना के है। इसके अलावा पूर्णिया में 34, मुजफ्फरपुर में 31, मुंगेर और भागलपुर में 30 मरीज हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 55000 लोगों का कोरोना जांच किया गया है।

[ad_2]
Source link