24 से 48 घंटे में पूर्णिया में होगी बारिश:19 से 22 जून तक सीमांचल में एक्टिव रहेगा मानसून, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

[ad_1]

पूर्णियाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक चित्र। - Dainik Bhaskar

प्रतिकात्मक चित्र।

पूर्णिया समेत आसपास के इलाके में अगले 24 से 48 घंटे में बारिश होगी। इसके साथ ही वज्रपात होने की आशंका है। पूर्णिया मौसम विभाग ने 19 जून से 22 जून तक पूर्णिया समेत सीमांचल के कटिहार, अररिया और किशनगंज जिले में मानसून के एक्टिव रहने का पूर्वानुमान जताया है। रविवार की सुबह से ही शहर के आसमान में बादल छाए हुए हैं।

इधर, शनिवार की सुबह दिन भर 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली पूर्वा हवा से आद्रता में वृद्धि हुई।इससे तामपान कम रहने के बाद भी जिले वासियों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ।

40 के नीचे आया अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के सहायक मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरवाट दर्ज की गई और यह 40 डिग्री के नीचे रहा। उन्होंने बताया कि 17 जून को जिले का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तामपान 26.5 रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मौसम कोसी के जिलों में भी आगे बढ़ेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

sg5