[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- ‘If You Don’t Listen To Us, We Will Beat You And Paralyze You’ AI Generated Audio Is Viral On Social Media
पटना37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं निगमकर्मी
पटना नगर निगम के कर्मचारी कम वेतन से नाराज हैं। कई बार कर्मी नगर निगम के अधिकारियों से इसकी मांग कर चुके हैं। वहीं सुनवाई नहीं होने पर आज से निगमकर्मी काम का बहिष्कार कर रहें हैं।
अपाहिज करने की दे रहे धमकी
इसी बीच एक ऑडियो वायरल हो रहा है। AI जेनेरेटेड ऑडियो में साफ सुना जा सकता है कि पटना नगर निगम में चालक, आपूर्तिकर्ता एजेन्सी के चालक और सुपरवाईजर को हड़ताल के दौरान कार्य पर उपस्थित नहीं होने की धमकी दे रहे हैं। वहीं ऑडियो में कहा जा रहा है कि अगर आपने हमारी बात नहीं मानी तो आपको मार-मारकर अपाहिज कर दिया जाएगा। अपने एजेंसी से अपने शरीर का इंश्योरेंस करवा लेना। हम सभी दैनिक चालकों ने इस बार सिर पर कफन बांध लिया है। हमलोगों ने तय किया है कि 10 हजार में ना काम करेंगे, ना ही करने देगें। अगर इसके बाद भी कोई काम पर आता है, तो उनको अपाहिज करेंगे। हड़ताल में काम पर जाने से पहले इस ऑडियो को बार-बार सुन ले। बाद में कोई साथी भाई ये नहीं बोले कि आपको सूचित नहीं किया गया।

पटना में हड़ताल पर हैं निगम कर्मी
निगम के नगर प्रबंधक ने दर्ज करवाया मामला
इस ऑडियो के सामने आने के बाद नगर निगम में नगर प्रबंधक (मुख्यालय) के पद पर पदस्थापित राजीव कुमार झा ने लिखित आवेदन देकर पटना के कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। राजीव कुमार झा ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारियों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है।
क्या बोली पुलिस
कोतवाली थाना के थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। ऑडियो की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान कर उसको तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।
[ad_2]
Source link