मुजफ्फरपुर में डूबने से तीन की मौत मामला:अभिषेक और प्रिंस ही चलाता था घर, घर वालों पर मंडराया भरण पोषण का संकट

[ad_1]

मुजफ्फरपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
मुजफ्फरपुर निवासी प्रिंस और अभिषेक समेत तीन की मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

मुजफ्फरपुर निवासी प्रिंस और अभिषेक समेत तीन की मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई।

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के ईटहा पंचायत निवासी प्रिंस और अभिषेक समेत तीन की मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई। दोनों के परिवार में चीत्कार मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। अभिषेक और प्रिंस ही अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। इन दोनों के मौत के बाद घर को देखने वाला कोई नहीं है। परिजन सरकार से मुआवजा की मांग का रहे है।

दोनो के परिजन

दोनो के परिजन

तीन साल पहले प्रिंस के पिता की हुई मौत

प्रिंस दो भाई और एक बहन है। प्रिंस बड़ा भाई था। छोटा भाई पियूष पांचवी कक्षा में पढ़ता है। वही बहन जुली 8वीं कक्षा में पढ़ती है। टी। साल पहले छत से गिरने के कारण उसके पिता महेश शर्मा की मौत हो गई थी। उसके बाद प्रिंस अपना पढ़ाई छोड़ दिया। गांव में भी बिजली मिस्त्री के काम करना शुरू कर दिया। मजदूरी से जो पैसा आता था, उसी से घर चलता था। उसके मौत के बाद पूरा परिवार बिखर गया है। घर में अब कोई कमाने वाला नही है।

पोस्टमार्टम के बाहर इंतजार करते परिजन

पोस्टमार्टम के बाहर इंतजार करते परिजन

छह साल पहले अभिषेक के पिता की हुई मौत

अभिषेक भी दो भाई और एक बहन था। अभिषेक सबसे बड़ा था। छोटा भाई आदित्य चौथी कक्षा में पढ़ता है। वही छोटी बहन साक्षी सातवी कक्षा में पढ़ती है। छह साल पहले अभिषेक के पिता की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी। जिसके बाद अभिषेक ने भी पढ़ाई छोड़ दिया था। अभिषेक भी गांव में बिजली मिस्त्री का काम करता था। मजदूरी से जो पैसा आता था। उसी से उसका भी घर चलता था। लेकिन उसके मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल हो गया है। परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है।

सरकार से मुआवजा की मांग

अभिषेक और प्रिंस के परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है। सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। अभिषेक और प्रिंस घर का खर्चा चलाते थे। लेकिन उनके मौत के बाद कोई कमाने वाला नही है। परिजनों का कहना है कि सरकार के तरफ से उचित मुआवजा मिलना चाहिए। जिससे घर का भरण पोषण चल सके। पूरा परिवार बिखर गया है। दोनो के भाई बहन छोटे छोटे है। वो लोग कमाने योग्य नहीं है।

पूरे मामले पर सकरा थाना प्रभारी राजू कुमार पाल ने बताया कि तालाब में डूबने के कारण तीन लोगो की मौत हो गई है। तीनो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रतर कार्यवाइ की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

gambino slots