[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Bullets Fired At The Petrol Pump In Bhojpur, The Miscreants Thrashed The Nozzle Worker Fiercely
बिहार26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार बिहार,
हम आपके लिए लाए हैं बिहार की वो बड़ी खबरें, जो रखेंगी आपको हर घंटे अपडेट। यहां आपको राज्य की सभी जरूरी सूचनाएं मिलती रहेंगी… फिर चाहे वो पॉलिटिक्स हो, कैरियर हो, घटना हो या दुर्घटना…या फिर आपके लिए कोई सरकारी स्कीम…। हर पल रखेंगे अपडेट। आप बने रहिए दैनिक भास्कर ऐप के साथ।
भोजपुर में पेट्रोल पंप पर चली ताबड़तोड़ गोलियां
भोजपुर में एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। पेट्रोल भराने के बाद पैसा नहीं देने पर यह विवाद हुआ। इस दौरान हथियारबंद अपराधियों ने नोजल कर्मी की जमकर पिटाई भी की। घटना जिले के नवादा थाना के न्यू बहिरो सहयोगी नगर स्थित पेट्रोल पंप पर घटी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच और छानबीन में जुट गई है।

भोजपुर में एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।
मोतिहारी में कोल्ड स्टोर में बना अमोनिया पाइप का गैस कीट फटा
मोतिहारी में एक बार फिर बड़ा हादसा होने से टल गया। गुरुवार को कोल्ड स्टोर में अमोनिया पाइप का गैस कीट फट गया, जिसके कारण आसपास के 5 हजार से अधिक लोग प्रभावित हो गए। कई लोग बीमार पड़ गए हैं, जिन्हें सास लेने में तकलीफ हो रही। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना की पूरी जानकारी ली। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित है। सभी का इलाज कर घर भेज दिया गया है।

मोतिहारी में गुरुवार को कोल्ड स्टोर में अमोनिया पाइप का गैस कीट फट गया।
जमुई में 12 घर जलकर राख
जमुई में भीषण अगलगी में 12 घर जलकर राख हो गए। वहीं, सूचना मिलने के करीब एक घंटे के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ी लेट पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा। आग करीब 9.45 बजे रात लगने की बात कही जा रही है। इस घटना में दस लाख से अधिक की संपत्ति सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना जिले के खैरा थाना के ललमटिया मुसहरी इलाके में घटी।

जमुई में भीषण अगलगी में 12 घर जलकर राख हो गए।
बिहार के कुछ जिलों में आज हो सकती है बारिश
बिहार में पिछले 5 दिनों से हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। चिलचिलाती धूप और तीखी गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि आज कुछ जिलों में लोगों को इससे राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 12 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 6 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें 3 जिलों में सीवियर हीट वेव का अलर्ट है।

बिहार में आज कुछ जिलों में लोगों को इससे राहत मिलेगी।
बिहार में कोरोना के एक्टिव केस 700 के पार
बिहार में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को 139 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसके बाद राज्य में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 700 के पार हो गई है। इनमें 25 कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 53 हजार कोरोना जांच की गई है। इसमें सिर्फ 139 संक्रमित पाए गए। इनमें पटना के 57, सहरसा के 14 और भागलपुर के 11 केस शामिल हैं।
[ad_2]
Source link