पूर्व वार्ड पार्षद ने मासूम को मारी गोली:बच्चे का चाचा आरोपी के घर करता था काम, पैसे मांगने को लेकर हुआ विवाद

[ad_1]

नालंदा18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अस्पताल में इलाजरत जख्मी बच्चा। - Dainik Bhaskar

अस्पताल में इलाजरत जख्मी बच्चा।

नालंदा में सोमवार की सुबह पूर्व वार्ड पार्षद ने मामूली सी बात को लेकर 3 साल के बच्चे को गोली मार दी, वहीं मारपीट कर एक ही परिवार के तीन अन्य लोगों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामला बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर देकुली घाट का है।

गोली अनिल कुमार के बेटे आरभी कुमार(3) के बाएं पैर में लगी है। वहीं मारपीट में जानकी देवी,सुनैना देवी एवं अनिल कुमार जख्मी हो गए हैं।

घटना के बाद पूछताछ करती पुलिस।

घटना के बाद पूछताछ करती पुलिस।

क्या है मामला

अनिल कुमार के भाई संतोष राम गढ़पर स्थित पूर्व वार्ड पार्षद दिवाकर सिंह के यहां रहकर घर का काम करते थे। वह पिछले 2 दिनों से काम पर नहीं जा रहा थे। सोमवार को वह अपनी तनख्वाह मांगने दिवाकर सिंह के घर गया था। मालिक की तरफ से भुगतान कर देने की बात कही गई लेकिन जब संतोष राम ने कहा कि उसे पैसे नहीं मिले हैं। इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तभी दिवाकर सिंह ने अपनी पिस्टल से गोली चला दी। फायरिंग में एक गोली संतोष राम के 3 साल के मासूम भतीजे को लग गई। दिवाकर सिंह के लोगों ने संतोष राम के परिजनों पर भी लाठी से वार किया। इसमें तीन लोग घायल हो गए हैं।सभी घायलों को आनन-फानन में बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या कहती है पुलिस

सदर डीएसपी डॉ शिवली नोमानी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि गोली नहीं बल्कि मारपीट में 4 लोग जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment