[ad_1]
पटना15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पटना में आज ऑटो और ई-रिक्शा का हड़ताल है। यह एलान ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने किया है। हड़ताल के कारण आज इन वाहनों के जरिए आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। हालांकि उनके पास बस के रूप में विकल्प भी है।
बता दें कि पूरे शहर की जगह खास रूट पर ही परिचालन के परमिट देने के विरोध में गुरुवार को ऑटो चालक हड़ताल करेंगे। ऑटो मेंस यूनियन के महासचिव सह संयुक्त मोर्चा के कन्वीनर अजय कुमार पटेल ने कहा कि ऑटो और ई रिक्शा चालकों को रूट के बंधन में नहीं बांधा जाना चाहिए। एजेंसियों द्वारा लगातार सीएनजी ऑटो की बिक्री की जा रही, लेकिन स्थायी परमिट नहीं दिया जा रहा है। यदि शहर में ऑटो चलाने पर रोक ही लगानी थी, तो पहले बिक्री बंद करनी चाहिए थी।
मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने किया हड़ताल का समर्थन
बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने ऑटो चालकों की हड़ताल का समर्थन किया है। फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि ऑटो पटना की लाइफलाइन है। ऐसे में ऑटो को रूट में बांधना गलत है। इससे गरीबों का रोजगार बंद हो जाएगा।
उन्होंने नगर बस सेवा और बैरिया के बस चालकों से भी हड़ताल का समर्थन करने का अनुरोध किया है। उधर मोर्चा के कन्वीनर अजय कुमार पटेल ने हड़ताल के दौरान चालकों को असामाजिक तत्वों से दूर रहने की अपील की है।
बंद शांतिपूर्ण तरीके से करना है
कहा कि अगर कोई किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो उसे मना करना है।
सरकारी बस विकल्प
ऑटो चालकों की हड़ताल के दौरान आम लोगों की यात्रा के लिए सरकारी बस विकल्प होगा। शहर में 145 सरकारी सिटी बसें चल रही हैं। वहीं, करीब 50 मिनी बसें भी चल रहीं हैं।
[ad_2]
Source link