नीतीश बोले- भाजपा हमसे डरती है:मुंबई में होने वाली I.N.D.I.A की बैठक में होंगे शामिल, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- हर तरफ उनकी चर्चा हो रही

[ad_1]

पटना22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीएम नीतीश कुमार बीजेपी की बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। वो लोग क्या बोलते हैं उसका कोई मतलब नहीं है। ये बातें मुख्यमंत्री ने खुद कही है। नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्षी एकता को लेकर कहा कि मुंबई में होनेवाली बैठक में सब तय हो जाएगा।

कुछ और पार्टियां गठबंधन में जुड़ने वाली हैं। कौन-कहां से चुनाव लड़ेगा, ये सारी बातें अगली बैठक में मिलकर हमलोग तय करेंगे।

सीएम ने मुझे खुद के लिए कुछ नहीं चाहिए। मैंने तो पहले ही कहा है, मैं बस सभी को एकजुट कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमसे डरती है। भाजपा देख रही है कि सभी दलों को एक मंच पर लेकर पहुंच गया है। लोहिया पथ चक्र का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ये बातें कही।

सीएम नीतीश कुमार नेहरू पथ पर लोहिया पथ चक्र का निरीक्षण करने पहुंचे।

सीएम नीतीश कुमार नेहरू पथ पर लोहिया पथ चक्र का निरीक्षण करने पहुंचे।

बढ़ेगी I.N.D.I.A की ताकत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंबई में होने वाली I.N.D.I.A की बैठक को लेकर कहा कि मुंबई की बैठक में कई और पार्टी जुड़ेगी। हमने तो अपना काम कर दिया है। सभी पार्टियो को एक मंच पर ले आए हैं। विपक्ष के हमले पर नीतीश कुमार ने कहा कि वो लोग शायद इसलिए परेशान है कि हम लगातार काम कर रहे हैं। हमारा प्रयास कामयाब हो रहा है। I.N.D.I.A की एकजुटता से उनको हार नजर आने लगी है। इसलिए शायद हमको लेकर कुछ के कुछ बोलते रहते है। लेकिन हमको कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। हमारी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है।

सीएम नीतीश रविवार को भी एक्शन में नजर आए। वो नेहरू पथ पर लोहिया पथ चक्र का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां फोन पर अधिकारियों को निर्देश भी दिया। लोहिया पथ चक्र के निर्माण काम को बारीकी से देखा और समझा। सबसे बड़ी बात यह रही कि बगल के सरकारी क्वार्टर को तोड़कर नए सिरे से बनाया जाएगा। मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग बनेगी।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सीएम नीतीश नहीं चाहते कि वो प्रधानमंत्री बने।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सीएम नीतीश नहीं चाहते कि वो प्रधानमंत्री बने।

जनता चाहती है कि फूलपुर से नीतीश कुमार चुनाव लड़ें- श्रवण कुमार

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को सीएम नीतीश कुमार के पीएम बनने वाले चर्चा से जुड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में नीतीश कुमार की चर्चा हर तरफ है। देश की जनता उनके कार्यों को पसंद करती हैं। उनके जैसे नेता देश में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि फूलपुर के लोग चाहते हैं कि वह यहां से चुनाव लड़ें। हालांकि चुनाव लड़ेंगे या नहीं ये फिलहाल तय नहीं हुआ है।

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार यूपी में जदयू पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। इसको लेकर शनिवार को उन्होंने यूपी में एक जनसभा भी की। जनसभा के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये सारी बातें कही।

सीएम की पीएम बनने की कोई इच्छा नहीं

श्रवण कुमार ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाए जाने के सवाल पर कहा कि यह उनकी इच्छा नहीं है। ना ही पार्टी की इच्छा है। लेकिन, उनके समर्थक इसे लेकर चर्चा करते रहते हैं। नीतीश कुमार का इतना ही लक्ष्य है कि I.N.D.I.A गठबंधन की सरकार बने। पीएम पद वाले सवाल पर कहा कि उनकी चर्चा तो हर जगह होती है। बिहार, झारखंड उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में चर्चा होते रहती है। लोगों का कहना है कि वह प्रधानमंत्री बनने लायक हैं। देश को नीतीश कुमार जैसा प्रधानमंत्री चाहिए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment