[ad_1]
नालंदा19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पति पर लगा है हत्या का आरोप
नालंदा में संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव मिला है। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के नेपुरा बेरौटी गांव का है। मृतका श्रवण सिंह की (35) वर्षीया पत्नी रेखा देवी है।
रेखा देवी के बेटे दिलखुश कुमार ने बताया कि वह बीती रात दूसरे कमरे में सो रहा था। तभी अचानक आवाज हुई, वह उठकर बाहर निकला तो देखा कि अंधेरे में कोई भाग रहा है। जबकि उसके पिता उसके पीछे-पीछे भाग रहे थे। कमरे में झांक कर देखा तो उसकी मां के सिर से खून बह रहा था। हथौड़े से सिर पर वार कर उसके पिता ने उसकी मां की हत्या कर दी। इसके बाद उसने इस बात की खबर आस-पड़ोस के लोगों को दी।
ग्रामीणों ने बताया कि श्रवण सिंह हमेशा नशे में रहता था। आए दिन उसके घर में इसी बात को लेकर पत्नी से वाद-विवाद होता रहता था। बीती रात उसने हथौड़े से सिर पर मार पत्नी की हत्या कर दी और और पड़ोस के एक घर के बाहर बने शौचालय में जाकर छुप गया।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मौके से हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
[ad_2]
Source link