जहानाबाद के 6 व्यक्ति को बंधक मुक्त कराया:तमिलनाडु में किडनैप कर 20-20 हजार की डिमांड की थी, 6 दिन बाद मिले

[ad_1]

जहानाबाद29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सभी 6 व्यक्ति पुलिस को सकुशल मिले। - Dainik Bhaskar

सभी 6 व्यक्ति पुलिस को सकुशल मिले।

जहानाबाद में काम की तलाश में कल्पा ओपी क्षेत्र से 6 व्यक्ति मजदूरी के लिए तमिलनाडु गए थे। यहां उन्हें बंधक बना लिया गया। मजदूर जितेंद्र कुमार, विनय कुमार, चितरंजन कुमार, अशोक कुमार, बाल्मीकि कुमार और पवन कुमार हैं। बीते 11 सितंबर को काम करने के लिए तमिलनाडु गए था। यहां सभी 6 लोगों को बंधक बना लिया गया। सभी से 20 हजार रुपए की मांग की गई।

इसके बाद परिजन काफी डरे सहमे हुए थे। मजदूर परिवार वाले द्वारा शुक्रवार को डीएम और एसपी से अपने परिवार को सकुशल बरामदी के लिए गुहार लगाया। परिजनों ने एसपी को जानकारी देते हुए बताया कि 15 तारीख को मोबाइल पर कॉल कर मेरा भाई रोते हुए कहा कि हम लोगों को बंधक बना लिया गया है। छोड़ने के बदले में 20-20 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं।

बंधक बनाए गए सभी मजदूर मिले।

बंधक बनाए गए सभी मजदूर मिले।

मजदूर अशोक के भाई ने गांव के शेष पांच लोगों को परिवार को तत्काल सूचना दी। इसके बाद परिवार अपने-अपने घर को फोन पर बात करने लगे। सभी ने पैसा का प्रबंध करने की बात कही। इसके बाद आरोपियों को 60 हजार भेज दिए गए। बचा पैसा 60 हजार फोन करने वाले ने अपने मोबाइल पर ऑनलाइन मंगवाया। इसके बाद से सभी का मोबाइल बंद हो गया है।

इसके बाद परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। इधर, मामला सामने आने के बाद जहानाबाद पुलिस प्रशासन हरकत में आते हुए तमिलनाडु के स्थानीय प्रशासन से संपर्क साधा और सभी बंधक बनाए गए मजदूरों को मुक्त कराया है। इस संबंध में जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन द्वारा तत्काल वहां पुलिस प्रशासन से संपर्क साधा गया। जानकारी जुटाई गई। यहां इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। साथ ही बंधक बनाए गए 6 मजदूरों को मुक्त भी कराया गया है। मुक्त कराए गए मजदूरों को जहानाबाद लाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

winner777