[ad_1]
नालंदा30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

स्टोरवेल दिखाता पीड़ित परिवार।
नालंदा में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर मोहल्ले का है। चोरी की घटना जितेंद्र कुमार के घर में हुई है।
पीड़ित घर की एक महिला ने बताया कि बीती रात करीब 1:30 बजे सभी लोग सो गए थे। तभी अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। स्टोरवेल के अंदर रखे पर्स से करीब 80 हजार रुपए, सोने का लॉकेट, मंगलसूत्र और बच्चे के गले का भी एक लॉकेट बदमाशों ने चोरी कर ली है।
बदमाश इतने शातिर थे की चोरी की भनक घर में सोए सदस्यों को नहीं लगी। छत के सहारे बदमाश घर में घुस आए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना का खुलासा शनिवार की सुबह हुआ। जब घर के लोग नींद से उठे तो स्टोरवेल का दरवाजा खुला हुआ था। वहीं उसके अंदर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

सोहसराय थाना।
गृहस्वामी जितेंद्र कुमार भारतीय रेल में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। वहीं इस घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाना को घर में हुई चोरी की सूचना दी।
सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। किसी परिचित द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
[ad_2]
Source link