औरंगाबाद में सड़क हादसा, दो पुलिसकर्मी घायल:तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

[ad_1]

औरंगाबाद28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
स्ट्रेचर पर पड़ा जख्मी पीएसआई - Dainik Bhaskar

स्ट्रेचर पर पड़ा जख्मी पीएसआई

बुधवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिसके कारण बाइक सवार दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घटना अंबा थाना क्षेत्र के परता डैम समीप नहर का है। जख्मियों में अंबा थाना के पीएसआई आकाश कुमार व दिनेश कुमार शामिल है।

घटना के बाद आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत देखते हुए दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी एक पुलिसकर्मी आकाश कुमार को सर में चोट आयी है। लिहाजा स्थिति गंभीर बनी हुई है।

गंभीर हालत देखते हुए किया गया रेफर

गंभीर हालत देखते हुए किया गया रेफर

छापेमारी में निकले थे दोनों जवान, तभी हुई हादसा

जानकारी के अनुसार दोनों जवान बाइक से छापेमारी के लिए निकले थे। अंबा पुलिस को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पीएसआई आकाश कुमार व दिनेश कुमार छापेमारी करने निकले थे। जैसे ही परता डैम समीप पहुंचे कि बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने अंबा पुलिस को सूचना दिया।

सूचना के फौरन बाद अंबा थाना से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों जख्मी जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। इस संबंध में अंबा थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल दोनों जवानों की स्थिति ठीक है। बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

dfa appointment apostille slot available 2024