इंटर स्टेट हथियार तस्कर को खगड़िया से STF ने पकड़ा:UP के रहने वाले तस्कर के पास से मिले 6 पिस्टल और 12 मैगजीन

[ad_1]

पटना5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
STF ने 6 देशी पिस्टल और 12 मैगजीन किया बरामद - Dainik Bhaskar

STF ने 6 देशी पिस्टल और 12 मैगजीन किया बरामद

खगड़िया में इंटर स्टेट एक हथियार तस्कर पकड़ा गया है, जिसके पास से 7.65mm का 6 देशी पिस्टल और 12 मैगजीन बरामद हुआ है। इस कार्रवाई को बिहार STF की टीम ने अंजाम दिया है। कार्रवाई को राज्य के खगड़िया जिले में अंजाम दिया गया है। टाउन थाना इलाके में हथियार तस्कर एक ठिकाने पर छिपा हुआ था। इसके बारे में जैसे ही जानकारी मिली, उसके बाद कार्रवाई कर दी गई। गिरफ्तार किए गए हथियार तस्कर का नाम अनिल गिरि है। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

खास इनपुट पर STF ने लिया एक्शन

STF के अनुसार वाराणसी के शिवरामपुर थाना के तहत कुराली इलाके में अनिल गिरि का घर है। काफी समय से हथियारों की तस्करी के गोरख धंधे से जुड़ा है। इसके बारे STF को खास इनपुट मिली थी। जिसे खगड़िया जिले की पुलिस से भी शेयर किया गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर कार्रवाई की और फिर इस हथियार तस्कर को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से 2 हजार रुपए कैश और एक मोबाइल बरामद हुआ है। अब इसके कांटैक्ट्स को खंगाला जा रहा है। इससे पूछताछ भी की जा रही है। इससे पता किया जा रहा है कि हथियार की खेप इसने किससे और कितने में खरीदी थी? फिर इस खेप की डिलीवरी वो कहां करने वाला था? इस बारे में उससे पड़ताल की जा रही है।

इससे पहले खगड़िया जिले के मानसी में ही STF ने 30 जुलाई को एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया था। वहां से बड़े पैमाने पर पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई थी। जिसमें 7.65mm के 18 पिस्टल, 40 मैगजीन, दो देशी पिस्टल, दो गोली और हथियार बनाने के सामान मिले थे। साथ ही मो. तनवीर नाम का एक हथियार तस्कर भी उस दिन कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया था। दरअसल, STF ने वांटेड और फरार अपराधियों को पकड़ने के साथ ही राज्य के अंदर चलाए जा रहे मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करने और हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

myjackpot777