मुंगेर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.सी.पी सिंह:बोले- I.N.D.I.A मौका पास्तों का गठबंधन है, इन पार्टियों का कोई एजेंडा नहीं

मुंगेर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
cd36173d dda6 4eff bd96 3a9ec87e772a 1694585012874 मुंगेर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.सी.पी सिंह:बोले- I.N.D.I.A मौका पास्तों का गठबंधन है, इन पार्टियों का कोई एजेंडा नहीं

मुंगेर में बुधवार की सुबह एक दिवसीय दौरे पर भाजपा नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पहुंचे। मुंगेर आने के दौरान एक ओर जहां मृतक पूर्व मुखिया अवधेश सिंह के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिए। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता सह समाजसेवी प्रीतम सिंह के आवास पर पहुंचकर उनकी माता दिवंगत इंदुमती सिंह के शव यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद पूर्व मंत्री बासुदेवपुर स्थित करनी सेना के प्रदेश महासचिव और भाजपा नेत्री स्वाति सिंह के आवास पर अपने कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद मीडिया के साथ प्रेस वार्ता किया।

प्रेस वार्ता के दौरान आरसीपी सिंह ने इंडिया गठबंधन के बारे में बताया कि यह मौका पास्तों का गठबंधन है। उन्होंने बताया कि इन पार्टियों का कोई एजेंडा नहीं है। इसका सिर्फ एक ही एजेंडा है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में किस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर देने की स्थिति में हो। चुनाव जीतना तो अलग बात है सिर्फ एक माहौल बनाने के लिए है। इन लोगों द्वारा कहा जा रहा था कि इस तरह का माहौल बनाने में जेडीयू का बड़ा हाथ है।

भाजपा नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपी सिंह पहुंचे।

भाजपा नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपी सिंह पहुंचे।

उन्होंने कहा कि जिस कार्यक्रम में जेडीयू के नेता को जाना था वह नहीं जा सके। हो सकता है बीमारी होगी। लेकिन जिस तरह पटना में कार्यक्रम के दौरान इन सभी पार्टियों में उत्साह था, वह उत्साह अब बिखर चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार को हमेशा याद रहता है की मुख्य मुद्दे से बिहार के लोगों का ध्यान कैसे भटकाया जा सके।

इसके अलावा उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह के ऊपर हमला करते हुए कहा कि जो यहां के सांसद हैं उनके शहर की स्थिति देख लीजिए। शहर की ऐसी कोई सड़क नहीं है जो की चलने लायक नहीं है। पूरी सड़क जर्जर होकर खत्म हो चुकी है।

इन दोनों बिहार के अलावा मुंगेर में बेलगाम हो चुके क्राइम कंट्रोल के बारे में भी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जो साल 2005 के पहले की स्थिति थी उससे भी ज्यादा अभी बिहार की स्थिति बनी हुई है। बिहार में न तो कानून व्यवस्था है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। स्थिति को देख अब लोगों में डर बना हुआ है।

बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। बिहार के लोग सवाल नहीं पूछे इस कारण मुख्यमंत्री द्वारा यह कहा जाता है कि हम विभिन्न पार्टी के नेता को इकट्ठा करने में लगे हुए हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में मुंगेर हॉट सीट माना जाता है। इसे लेकर एक ओर जहां महागठबंधन द्वारा अभी से ही मुंगेर सीट पर अपनी मजबूती के लिए लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर एनडीए के नेता भी लगातार मुंगेर का दौरा करने लगे हैं। 2 दिन पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार भी दो दिवसीय प्रवास पर मुंगेर आए हुए थे। मुंगेर जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक कर रणनीति बनाए थे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Mahender Kumar
Author: Mahender Kumar

Journalist

Leave a Comment